गुस्से में घर छोड़कर गई, दिल्ली में मुस्लिम नियाज ने किया दुष्कर्म
दरअसल, 15 वर्षीय किशोरी के किसी युवक से बात करने की बात घर पर पता चली थी। इससे डरकर वह 30 जनवरी को ट्रेन में बैठी और दिल्ली
चली गई। ट्रेन में उसे अकेला देख दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नियाज नामक युवक ने उससे बात की और नौकरी दिलवाने का झांसा देकर मौसी के घर लेकर गया। यहां उसे एक कमरा दिया और नियाज ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
आसपास रहने वाले लोगों को नाबालिग हिंदू लगी तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद आरोपित ने उसे वापस इंदौर की ट्रेन में बैठा दिया। स्टेशन पर टीटीई ने नाबालिग को अकेला देखा तो सीआरपी थाने भेजा। यहां पता चला कि बाणगंगा थाने में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट है।
हिंदू संगठन के कन्नू मिश्रा के मुताबिक नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि नियाज ने पांच से सात बार शारीरिक संबंध बनाए और शादी का बोला। बाद में पता चला कि नियाज की शादी बिहार में तय हो चुकी है। मालूम हो कि इसमें आरोपित पर पूर्व में धारा 366 (बहला-फुसलाकर ले जाने) लगी थी। अब पाक्सो और दुष्कर्म की धारा लगाई जाएगी।
पीसी सेठी अस्पताल प्रभारी डा. विरेंद्र राजगीर से सवाल-जवाब
सवाल- क्या पीसी सेठी अस्पताल में सोनोग्राफी नहीं हो रही है?
जवाब- अस्पताल में सोनोग्राफी हो रही है।
सवाल- दो दिन पूर्व पीड़िता मेडिकल के आई थी, उसे एमटीएच रैफर क्यों किया?
जवाब- अभी सोनोग्राफी करने वाले की तबीयत खराब चल रही है, इसलिए नहीं हो पाई होगी।
सवाल- तो फिर अभी सोनोग्राफी कौन कर रहा है?
जवाब- जिला अस्पताल से महिलाकर्मी आती है।
सवाल- लेकिन जब पीड़िता पहुंची तो उसे मना क्यों किया ?
जवाब- दोपहर बाद आई होगी, इसलिए ऐसा हुआ होगा।
सवाल- क्या आपके यहां सोनोग्राफी करने वाले एक ही कर्मी है?
जवाब- हां, हमारे यहां सिर्फ सोनोग्राफी के लिए एक ही पदस्थ है।