Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

आह्वान को मिला सम्मान…. जुटाया समर्थन ! दुकानों पर लटके ताले

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मगरधा रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के चलते हुई नुकसानी को लेकर पीड़ित परिवार आंदोलन की राह पर हैं। सर्व समाज के बैनरे तले स्थानीय घंटाघर चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इस दिन सर्व समाज का हरदा बंद का आह्वान था, जो काफी हद तक सफल रहा। शहर का मुख्य बाजार घंटाघर समेत अन्य बाजार क्षेत्रों में सुबह से ताले लटके दिखे। वहीं, कुछ इलाकों में दुकाने खुली रही। जबकि कहीं-कहीं दोपहर बाद दुकाने गुलजार हुईं। इस बीच आंदोलन स्थल पर सर्व समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। उन्होंनें बाजार पहुंचे दुकानदारों से अपील की, साथ ब्लास्ट पीड़ितों के हितार्थ उनका समर्थन भी जुटाया। परिणामस्वरूप व्यापारियों ने पीड़ितों के आह्वान का सम्मान किया। जिससे भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को बल मिला है। इसी दिन आंदोलन स्थल पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वहीं रात्रि में कवि चौपाल का आयोजन भी हुआ। बता दें कि पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं। इतना ही नही, कईयों को भारी नुकसानी झेलना पड़ा है।

भरपाई की राह पर उठे सवाल

दरअसल, हादसे के बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाके के साथ साथ करीब एक किलोमीटर की परिधी में सर्वे किया गया। वहीं सामने आए तथ्यों के आधार तथा नियमों के अंतर्गत प्रभावितों को राहत राशि मुहैया कराई है। इसी भरपाई की राह पर कई सवाल भी उठे, जो हादसे के 17वें दिन आंदोलन में तब्दील हो गया है।

हादसे के बाद ताबड़तोड कार्रवाई

इधर, मुख्यालय पर हुए इस भयाभय हादसे के बाद शासन-प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटनास्थल का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए थे। वहीं जिले के कलेक्टर-एसपी को तुरंत हटाने के साथ ही उनके स्थान पर नए अफसरों को तैनात किया है, जो हादसे की निष्पक्ष कार्रवाई में जुटे हैं।

 

आगे की कार्रवाई जारी : एसडीएम

इधर, भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का स्वस्थ्य परीक्षण तथा अधिकारियों का उनसे निरंतर संवाद जारी है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कैलाश चन्द परते ने बताया कि हादसे के बाद प्रभावितों का सर्वे कर सभी को सहायता राशि मुहैया करा चुके हैं। वहीं एनजीटी के आदेश पर आरोपी राजेश अग्रवाल एवं सोमेश अग्रवाल की चल एवं अचल संपत्ति को कुर्क करने के साथ ही नीलामी की कार्रवाई जारी है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply