Skip to content
Friday, 30 October 2026
उज्जैन

कीमतें छू रही आसमान, चोरों के कारण बंदूक के साए में हो रही लहसुन की खेती

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर उज्जैन:-इन दिनों जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लहसुन, गेहूं की उपज तैयार होने जा रही है, लेकिन ग्रामीण नील गाय एवं चोरी से परेशान हैं। बताया जा रहा है कि लहसुन को उखाड़कर चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नीलगायों का झुंड गेहूं के खेतों में जाकर फसल को नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में सुरक्षा के लिए किसानों को बंदूकधारियों को तैनात करना पड़ रहा है।

दो बीघा के खेत में लहसुन

मंगरोला के किसान जीवन सिंह ने बताया कि उसके दो बीघा के खेत में लहसुन को उखाड़ कर तैयार कर रहे हैं। ऐसे में रात को चोरी से बचने के लिए बंदूकधारी जवानों को तैनात करना पड़ रहा है। बता दें इन दिनों लहसुन काफी महंगी बिक रही है। एक सप्ताह पहले 40 हजार रुपये क्विंटल तक बिक गई थी। लेकिन इन दिनों 12 से 15 हजार रुपये क्विंटल बिक रही है।

सीसीटीवी कैमरे से भी रखवाली

महंगी लहसुन को बचाने के लिए बंदूकधारियों के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी रखवाली की जा रही है। भारत सिंह बैस ने बताया कि जिले में नीलगायों का काफी जमावड़ा हो गया है, वह देर रात में गेहूं के खेतों में घुसकर फसल में नुकसान पहुंचा रही है। उनसे फसल को बचाने लिए भी रात में सुरक्षा जरूरी हो गई है। इसलिए किसानों ने बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों को खेतों की निगरानी में लगा रखा है।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply