Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

महिला की रिपोर्ट पर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। महिला थाने में पांच बच्चों की मां ने अपने तथाकथित प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राहुल गौर निवासी सक्तापुर के खिलाफ धारा 342, 376(2)(1), 323, 306, 506 सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि बिना शादी किए महिला अपनी उम्र से कम आयु के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मंगलवार को महिला ने छीपाबड़ थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां दोनों के बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करती है और उसके पांच बच्चे हैं और उसे कम दिखाई देता है। दोनों के बीच हुए विवाद को लेकर उसने कुछ दिनों पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे उसके गांव ले जाकर उसके घर के कमरे में बंद कर उसके साथ जबरदस्ती कर मारपीट की गई। वहीं 19 फरवरी को भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply