Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के दल ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान हरदा के व्हाइट फ्रेश फूड, सात्विक डेयरी, माँ रेवा डेयरी व राजस्थान मिष्ठान से दूध, मावा कतली, मावा पेड़ा, नमकीन, मावा बर्फी, मठ्ठा, मिल्क, दही, मावा तथा घी के 11 सैंपल जांच हेतु लिए गए। इसके अलावा खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा कृष्णा ट्रेडर्स टेमागांव से घी और उड़द दाल, पालीवाल किराना टेमागांव से घी, राजू होटल टेमागांव से दूध, निशा स्वीट्स सोडलपुर से दही, कृष्णा मिष्ठान भंडार सोडलपुर से दूध, रमेश चंद गुलाबचंद अग्रवाल टिमरनी से सोयाबीन तेल तथा आशीष बेकर्स टिमरनी से केक एवं ब्रेड के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल भोपाल भेजा जाएगा तथा जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply