Skip to content
Friday, 30 October 2026
उज्जैन

भस्म आरती और महाकाल दर्शन के नाम पर हैदराबाद के भक्त के साथ एक लाख रुपये की ठगी भस्म आरती और महाकाल दर्शन के नाम पर हैदराबाद के भक्त के साथ एक लाख रुपये की ठगी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर उज्जैन:-हैदराबाद के भक्त के साथ एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। श्रद्धालु ने हैदराबाद से उज्जैन में महाकाल दर्शन, भस्म आरती तथा भक्त निवास में ठहरने के लिए आनलाइन वेबसाइट सर्च की थी। श्रद्धालु को ओंकारेश्वर भी जाना था। वेबसाइट पर दर्ज मोबाइल नंबर पर बात करने पर उसे झांसे में लेकर अलग-अलग बार में करीब एक लाख रुपये आनलाइन जमा करवा लिए। महाकाल पुलिस को शिकायत की गई है।

हैदराबाद निवासी प्रसन्न श्रीशेलम सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी हैं। प्रसन्न ने स्वजन के साथ 5 और 6 मई को उज्जैन में महाकाल दर्शन, पूजन व ठहरने के अलावा ओंकारेश्वर दर्शन का प्लान बनाया था। इसके लिए गूगल पर वेबसाइट सर्च की थी। भक्त निवास अकोमोडेशन नाम की वेबसाइट पर दर्ज नंबर पर काल करने पर आशीष व सतीश नाम के दो अलग-अलग व्यक्तियों से बात हुई थी।

हैदराबाद शिकायत करने को कहा

पांच सदस्यों के लिए ठहरने, दर्शन, भस्म आरती के नाम पर उन्हें झांसा देकर अलग-अलग बार में कुल एक लाख आठ हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर करवा लिए थे। मामले में ठगी की आशंका होने पर उन्होंने उज्जैन में पंडित से चर्चा की थी। जिसके बाद महाकाल पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने पूरा मामला हैदराबाद का होने के कारण उन्हें वहीं शिकायत करने को कहा है।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply