Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

वन मंत्री श्री चौहान ने मध्य प्रदेश भवन स्थित विंध्य हर्बल्स और मृगनयनी कियोस्क का किया अवलोकन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने दिल्ली प्रवास पर मध्य प्रदेश भवन स्थित म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ लिमिटेड के विंध्य हर्बल्स कियोस्क और संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम लिमिटेड के मृगनयनी कियोस्क का अवलोकन किया।

मंत्री श्री चौहान ने कहा कि विंध्य हर्बल्स द्वारा लगाया गया आयुर्वेदिक औषधियों का स्टाल अत्यंत सराहनीय है, जिसका दिल्ली के लोगों को लाभ मिल रहा है। मंत्री श्री चौहान ने मृगनयनी के स्टाल की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कपड़े की ख्याति पूरे देश में फैल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे शहर में प्रदेश के उत्पादों की बिक्री की अपार संभावना है और आशा व्यक्त की कि स्टॉल में भविष्य में बिक्री और बढ़ेगी।

मंत्री श्री चौहान के भ्रमण के दौरान अपर आवासीय आयुक्त प्रकाश उन्हाले और एपीसीसीएफ श्रीमती बिंदु शर्मा भी उपस्थित थे।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply