Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

आंखों में मिर्च झोंक कर पेट्रोल पंप में लूट करने वालों को पांच साल का सश्रम कारावास

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा :-शहर के बहादरपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट कर 28 हजार रुपये और एलइडी लूटने वाले तीन आरोपितों कुंदन उर्फ कुणाल, हेमंत उर्फ साेनू और रोहित ठाकुर को न्यायालय ने पांच-पांच साल के सश्रम कारवास की सजा सुनाई है। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तपेश कुमार दुबे की अदालत ने तीनों पर डेढ़-डेढ़ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी कैलाश नाथ गौतम ने बताया कि आरोपित 29 अक्टूबर 2020 की रात करीब तीन बजे पेट्रोल पंप में पहुंचे और पंप के कर्मचारी विश्वास बनोरिया निवासी राम मंदिर चिंचाला की आंख में मिर्च झोंक दी। इसके बाद मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांधे और गल्ले में रखे 28 हजार व एक एलइडी मानीटर लेकर फरार हो गए थे। घटना के दूसरे दिन कर्मचारी ने लालबाग थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply