वनवासी कृषि प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ म.प्र. का दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में संपन्न हुई। इस प्रांतीय बैठक में अखिल भारतीय पदाधिकारी एवं प्रांतीय पदाधिकारी मध्यप्रदेश के जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नर्मदापुरम विभाग के विभाग कार्यवाह आनंद मजूमदार, जिला कार्यवाह गोविंद सिंह, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राधूसिंह भाभर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष पंचमलाल ताराम, प्रदेश महामंत्री कैलाशचंद्र निनामा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रघुनंदन रघुवंशी, डॉ.विक्रम रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र गुर्जर ने संगठन और भारतीय मजदूर संघ के उद्देश्यों के विषय में बाहर से आए सभी अतिथियों को जानकारी दी। साथ ही संगठन के कार्य को कैसा बढ़ाया जाए, उस विषय से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह उइके, नारायण सिंह मरावी, जिला अध्यक्ष गणेश मसकोले, जिला महामंत्री हीरामन परतें, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे भी उपस्थित रहे।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!