वन विभाग की टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। वन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, वन मण्डल अधिकारी अनिल चौपड़ा, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण डॉ.कविता आर्य, जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि वे राजस्व अधिकारी व पुलिस बल के साथ कार्यवाही कर खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन को सख्ती से रोके। उन्होने वन क्षेत्रों में भी खनिज के अवैध उत्खनन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!