समाधान आपके द्वारÓ शिविर का आयोजन २४ फरवरी को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समाधान आपके द्वार योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ऋषि गर्ग, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा प्रदीप राठौर, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, वन विभाग से ओपी बिरादरे, एसडीओ, विद्युत विभाग के उपमहाप्रबंधक आरएस मालवीय, सीएमओ नगर पालिका कमलेश पटीदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला न्यायाधीश प्रदीप राठौर ने बैठक में बताया कि २४ फरवरी को Óसमाधान आपके द्वारÓ शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजस्व, पुलिस, वन, नगरीय निकाय, विद्युत एवं न्यायालय में लंबित शमनीय प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इस योजना का मूल उद्देश्य जमीनी स्तर पर उत्पन्न विवादों के त्वरित निराकरण से है, जिससे आमजन को आर्थिक एवं मानसिक क्षति से बचाया जा सके। उन्हें विभागों के चक्कर काटकर समय की बर्बादी न करना पड़े। इस शिविर में विद्युत विभाग के निम्न दाब कनेक्शन प्रदाय किया जाना, मीटर बंद या खराब होना, कनेक्शन विच्छेद, विद्युत चोरी एवं बकाया बिल की राशि वसूली जैसे प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। राजस्व विभाग की फसल हानि के लिए आर्थिक सहायता, कुंए या नलकूप नष्ट होने पर दी जाने वाली सहायता, बंटवारा, तरमीम, अक्स नक्शा, भूमि सीमांकन, सीमांकन विवाद का निपटारा, नामांतरण, उत्तराधिकार जैसे प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!