शहीदों की स्मृति में आज मौन धारण किया जाएगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को नागरिकों द्वारा मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी जाती है। इसी क्रम में मंगलवार 30 जनवरी को सुबह 11 बजे सभी गतिविधियां रोक कर दो मिनिट के लिये मौन धारण करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए हंै। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि कलेक्ट्रेट व अन्य शासकीय कार्यालयों में सुबह 11 बजे से अधिकारी कर्मचारी मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होने निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व ही अपने कार्यालय पहुँच कर शासन के इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!