पॉलिटेक्निक कॉलेज में ओपन पूल कैम्पस इंटरव्यू 31 जनवरी को  

 

अनोखा तीर, हरदा। जॉन डीयर कंपनी देवास द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में 31 जनवरी को डिप्लोमा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के छात्रों के लिए लिखित कैंपस परीक्षा आयोजित की जा रही है। कॉलेज के ट्रेंनिंग प्लेसमेंट अधिकारी विकास भूमरकर ने बताया है कैम्पस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 10 बजे अपने बायोडाटा व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। उन्होने बताया कि छात्रों को इस दौरान अपना मोबाइल फोन लाना अनिवार्य है।

82 Views

Leave a Reply