पीएम यशस्वी योजना..

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘पीएम यशस्वी योजनाÓ में पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जाति के विद्यार्थियों हेतु ‘टॉप क्लास एजुकेशन योजनाÓ में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है। सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण केएल उरिया ने बताया कि इस योजना में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रदेश के चयनित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं एवं 11वीं के पिछड़ा वर्ग तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जाति के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पात्र विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर चयनित कर कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थी को अधिकतम 75 हजार रुपए तथा कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों को अधिकतम 1 लाख 25 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के माध्यम से संबंधित विद्यार्थियों के एकल बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना के ऑनलाइन आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 31 जनवरी तक किए जा सकते है।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!