छीपानेर में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन मे जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवम अवैध भंडारण की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में रविवार रात्रि को पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा ग्राम छिपानेर में अवैध उत्खनन, भंडारण एवंपरिवहन की जांच की गई। इस दौरान एसडीएम टिमरनी आशीष खरे व जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश भी मौजूद थे। ग्राम छिपानेर के रेत खदान में लगभग 10 ट्राली रेत का अवैध भंडारण पाया गया। जिसे जेसीबी के माध्यम से नर्मदा नदी में प्रवाहित किया गया। साथ ही चिचोट कुटी रोड पर अवैध रूप से भंडारण किए गए। लगभग 100 ट्राली रेत में मिट्टी मिलाकर नष्ट किया गया। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि खनिज के अवैध अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

184 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!