अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मजदूर के साथ उसके खेत मालिक के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में मजदूर को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एडमिट मजदूर सुनील पिता हरिदास कोरकू उम्र करीब 20 निवासी लोधीढाना ने बताया कि उसने हरदा में एक किसान विवेक पटेल के खेत में पानी देने का ठेका लिया हुआ है। रविवार रात को खेत मालिक ने उसे बाइक पर बैठाकर उसके दूसरे खेत पर ले गया। जहां शराब के नशे में वह उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान मालिक ने उसे गुस्से में आकर सिर में मार दिया जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके ससुर छोटेलाल कोरकू ढ़ेगा को वह घायल अवस्था में मिला। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
176 Views

