अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी के पांच कार्यकर्ता 10 दिन की सेवा देने के लिए आज हरदा से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इनमें राजकुमार कड़वाल, लखन मंडराई, संजू मीना, ऋषि बेडरिया, गौरव सोलंकी शामिल है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, महामंत्री देवीसिंह सांखला, राम मंदिर दर्शन अभियान के जिला प्रभारी दर्शनसिंह गहलोत, सह प्रभारी सुनील दुबे द्वारा स्वागत कर रवाना किया गया।
113 Views

