अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने हरदा जिले के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सभी नागरिकों को जिले के विकास में सहभागी बनना होगा तभी हरदा जिला विकसित जिला बन सकेगा। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने हरदा जिले के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें अपने उन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।
199 Views

