भारत पर्वÓ आज, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व 26 जनवरी की शाम 7 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तर से भेजे कलाकारों के दल अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें मो. सैयद नासिर हुसैन एवं साथियों द्वारा कव्वाली और श्रीमति दुर्गा एवं साथियों द्वारा भगोरिया आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

नया भारत-नया विधानÓ पर लगेगी प्रदर्शनी  

लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व 26 जनवरी की शाम 7 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित होगा। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा नेहरू स्टेडियम में नागरिकों के हित में संसद द्वारा पारित 3 नये कानूनों की जानकारी पर केन्द्रित ‘नया भारत-नया विधानÓ प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!