शॉर्ट सर्किट से बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। इंदौर के देवास रोड पर शनिवार दोपहर बस में आग लग गई। बस में कई यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से समय पर सभी यात्री बस से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही इंदौर से फायर बिग्रेड की कई गाडिय़ां मौके पर भेजी गई हैं। फायर बिग्रेड से मिली जानकारी के मुताबिक, मांगलिया के आगे बाइपास पर इंदौर से देवास के बीच चलने वाली अटल बस सर्विस की बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही इंदौर से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को रवाना किया। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देख यात्रियों को बस से बाहर कर दिया था। इसके चलते किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। सूचना के बाद शिप्रा और मांगलिया चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

201 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!