अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत त्रि-दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस पर शनिवार प्रात: 10 बजे नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें डीज की रामधुन पर भगवान श्रीराम के भजनों के साथ विद्यालय की १०१ बहिने सिर पर कलश रखकर चल रही थी। उनके पीछे 2 आर्कषक झांकियां श्रीराम दरबार तथा तुलसीदास जी के साथ हनुमान जी ओर वानर सेना के रूप में शोभायात्रा का मुख्य आर्कषण रहा। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न संगठनों, पूर्वछात्रों, एवं अभिभावकों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केन्द्रों के नन्हे मुन्ने भैया बहिनों द्वारा भी आकर्षक मनमोहक झांकियां बनाई गई जो टांक चौराहा स्थित श्री गणेश मंदिर तथा विठठ््ल मंदिर पर सजीव झांकियां सजाकर भव्य शोभायात्रा का वस्ती के अभिभावकों द्वारा स्वागत करने हेतु उपस्थित रहे। शोभायात्रा का समापन विद्यालय परिसर में समिति के सचिव आलोक जैन एवं सहसचिव सदीप केकरे द्वारा कार सेवकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, विद्यालय प्राचार्य विनय शर्मा, प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी एवं उपस्थित सभी सम्मानीय अतिथिगणों द्वारा भगवान श्रीराम लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान की सजीव झांकी की आरती कर शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके पश्चात सायंकाल 6 बजे से विद्यालय में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अगले दिवस 21 जनवरी प्रात: 9 बजे से हरदा में प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आचार्य परिवार द्वारा साफ-सफाई की जाएगी। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अदभुत एवं भव्य समारोह 22 जनवरी को दोनों विद्यालय भवनों पर आकर्षक विद्युत सज्जा एवं दीप मलिका सजाकर इस भव्य समारोह का समापन आतिशबाजी करके सायंकाल में दीपावली मनाई जाएगी।


