अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल 21 जनवरी को हरदा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 21 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे खण्डवा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:55 बजे रहटगांव पहुंचेंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2 बजे रहटगांव से कार द्वारा ग्राम बड़वानी के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2:15 बजे ग्राम बड़वानी पहुंचकर वहां विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। राज्यपाल दोपहर 3:30 बजे ग्राम बड़वानी से रहटगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:50 बजे रहटगांव हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
223 Views

