अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को पात्रता अनुसार मिल सके, इस उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया ने बताया कि यह यात्रा 7 जनवरी को हरदा विकासखण्ड के ग्राम झाड़पा से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम रेसलपुर व दोपहर 4 बजे गुठानिया पहुंचेगी। इसके अलावा संकल्प यात्रा 7 जनवरी को ही टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम सामरधा से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम धौलपुरकला व दोपहर 4 बजे सौताड़ा पहुंचेगी।
102 Views

