प्रधानमन्त्री आदर्श ग्राम योजना हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जनजातीय आबादी वाले ग्रामों के एकीकृत विकास के लिए बुनियादी सेवाओं एवं सुविधाओं में सुधार के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत संसाधनों के अभिसरण द्वारा ग्रामों को आदर्श ग्रामों के रूप में विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना प्रारम्भ की गई है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने आदेश जारी कर प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के लिये जिला स्तरीय समिति गठित की है। जारी आदेश अनुसार कलेक्टर ऋषि गर्ग इस समिति के अध्यक्ष होंगे। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभा डॉ. कविता आर्य को इस समिति की सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, वनमण्डलाधिकारी सामान्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त सहकारिता, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जिला चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महाप्रबन्ध दूरसंचार कार्यालय हरदा, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र तथा मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत को समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है।

157 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!