पत्‍नी से हुआ विवाद, नशेड़ी पति ने लकड़ी से सिर पर वार कर जान ले ली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। उदयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के दूरस्थ अंचल के गांव कोथमीर में कहासुनी के बाद नशे की हालत में एक व्यक्ति ने लकड़ी से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्‍नी से हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार को मुन्ना चौहान का अपनी पत्नी 40 वर्षीय मीराबाई से कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। इसी दौरान मुन्ना ने लकड़ी से वार कर दिया। जिस समय घटना हुई उस दौरान परिवार के बच्चे किसी कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। जब वो वापस आए तो मां का शव घर में पड़ा था।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की सूचना उदयनगर पुलिस को दी गई जिसके बाद थाना प्रभारी बी.डी. बीरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल उदयनगर भेजा गया। घटनास्थल पर जिला वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल आरसी भाटी पहुंचे और निरीक्षण किया।

आरोपित को गिरफ्तार किया

थाना प्रभारी बीरा ने बताया आरोपित को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। यह भी जानकारी सामने आई है कि पूर्व में पति-पत्नी का विवाद हुआ था जिसमें पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था।

91 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!