Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी है। यात्रा के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया जा रहा है तथा ग्रामीणों को उनकी पात्रतानुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये मौके पर ही आवेदन लिए जा रहे है। संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी दिए जाते हैं। मंगलवार को संकल्प यात्रा जिले के ग्राम केलनपुर, पलासनेर, लछोरा, छिपानेर और बीड़ ़पहुंची। ग्राम बीड़ में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर कलश यात्रा भी आयोजित की गई। अन्य ग्रामों में भी विभिन्न योजनाओं में चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए गए।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply