शिक्षकों ने अपने शाला ग्राम को पूर्ण साक्षर करने का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारुवा में सह समन्वयक जसवंत सिंह इंगले के द्वारा प्रधानपाठक, नोडल अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जनगणना 2011 के लक्ष्य के अनुरूप ग्राम में सर्वे कर असाक्षरों का चिन्हांकन करने और अक्षर साथियों या पढ़े लिखे युवाओं के द्वारा सामाजिक चेतना केन्द्रों, असाक्षर कक्षाओं का संचालन कराने, अक्षर पोथी में दिए गए कोर्स के अनुसार पठन- पाठन कराने, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने, शासकीय भवनों की दीवारों पर नारे लेखन कराने, असाक्षरों की सुविधा के अनुसार समय पर कक्षाओं का संचालन कराने के निर्देश दिए। विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक खिरकिया रमेश पटेल ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम भी हमारी शिक्षा का एक भाग है। जिसमें ग्राम के समस्त असाक्षरों की कक्षाओं का संचालन कर सभी को साक्षर करवाना हमारी जिम्मेदारी है। विकासखण्ड सह समन्वयक सुनील सोंधिया द्वारा साक्षरता सर्वे से संबंधी बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अजयकुमार सैलाब बीएसी, जयनारायण कलम बीएसी, जनशिक्षक शैलेष करवाड़े, ओमप्रकाश चौहान, मगनसिंह सोलंकी, निशा दोफिया एवं समस्त प्रधानपाठक, नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!