6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। दूध डेयरी क्षेत्र में वर्ष २०१८ में हंसी-मजाक में हुए एक विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। जिस पर आज विशेष न्यायाधीश महोदय ने फैसला सुनाते हुए ६ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार १८ दिसंबर २०१८ को फरियादी आरती पति विक्रम कुचबंदिया निवासी दूध डेयरी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाला अजय बंजारा एवं उसका देवर विक्की बंजारा दोनो के बीच हंसी मजाक करते हुए विवाद हो गया। विवाद के बाद अजय बंजारा गाली गलौच करते हुए बोला..तू यहीं रहना मैं अभी आता हूं। थोड़ी देर बाद अजय बंजारा अपने साथ गंगू बंजारा, लच्छू बंजारा, कैलाश बंजारा एवं दीपक बंजारे को लेकर आया। सभी लोग गालियां देकर डंडे, राड और तलवार से विक्की को मारने लगे। उसे बचाने मेरे ससुर कमल आए तो उन्हें भी सभी ने पीटा। जिसके कारण विक्की की मौत हो गई। माननीय न्यायाधीश ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों पर सभी आरोपियों को धारा ३०२ के आरोप में सभी को आजीवन कारावास एवं २-२ हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। फरियादी पक्ष की ओर से आशाराम रोहित डीपीओ, सुखराम बामने, पूर्व विशेष लोक अभियोजक एवं विनोद कुमार अहिरवार एडीओ द्वारा पैरवी की गई।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!