सोशल मीडिया पर छबि धूमिल करने और ब्लैकमेल करने की शिकायत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ज्वेलरी संचालक कमल सोनी ने सिविल लाईन थाने में आवेदन देकर सोशल मीडिया पर छबि धूमिल करने एवं ब्लैकमेल करने की शिकायत थाना प्रभारी को की है। कमल सोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि रोहित अग्रवाल ने स्वयं को पत्रकार बताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से व्हाट्स-एप ग्रुप पर मुझे फर्जी एवं नकली व्यक्ति बताया। वहीं मेरी दुकान पर आकर कहा कि १० हजार रुपए दो नहीं तो में तुम्हारा प्रकाशन करूंगा। मुझे ब्लैकमेल करने की दुर्भावना से इस व्यक्ति ने मुझे बहुत अधिक मानसिक प्रताड़ित किया है। श्री सोनी ने बताया कि मैं स्वर्णकार समाज का अध्यक्ष हूं। उक्त व्यक्ति ने सार्वजनिक रूप से तथा समाज में मेरी छबि धूमिल करने का प्रयास किया है। श्री सोनी ने उक्त आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निवेदन किया है।

60 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!