मामला : वनक्षेत्र बोरी में शिक्षक के यहां लाखों की चोरी का
अनोखा तीर, सोडलपुर। रहटगांव थाना अंतर्गत टेमागांव चौकी में आने वाले ग्राम बोरी में 1 दिसंबर की रात्रि में शिक्षक गेंदालाल पिता लक्ष्मण पानसे के यहां 50 हजार नगदी और लगभग 1 किलो चांदी सहित 4 तोला सोने की चोरी की गई थी। घर में लगी खिड़की तोड़कर चोर भाग निकले थे और पास के खेत में जाकर रकम और पैसे लेकर भाग गए। वही सामान पूरा छोड़ गए थे। सुबह जब परिवारवालों ने देखा तो पास के खेत में सामग्री पड़ी मिली और उसकी सूचना तत्काल रहटगांव थाना की टेमागांव चौकी में पहुंचकर परिवार जनों ने चोरी की शिकायत नामजद कराई थी। परिवारवालों ने बताया था कि करीबी ग्राम ऊंचा बरारी के मिश्री पिता किशोरी लगातार चोरियों का अंजाम दे रहा है। उस दिन भी वह गांव में ही घूम रहा था और उसी के द्वारा यह चोरी की गई है। शिक्षक एक दिन पहले ही मक्का बेचकर आए थे और वह राशि 50 हजार नगदी घर में रखी थी। साथ में चोरों ने चांदी की बाकड़ हाथ के चूड़ा पायल एवं सोने का मंगलसूत्र व पांचाली कान के टॉप्स सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया है। एक महीना होने के बाद भी पुलिस ने अब तक चोर को नहीं पकड़ सकी है। परिवारजन चोरी की घटना होने के बाद से परेशान है। पुलिस प्रशासन को ईस और ध्यान देकर जल्द चोरी का खुलासा करना चाहिए।
इनका कहना है…
यदि नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है तो जल्द ही चोर को पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
घनश्याम शर्मा, थाना प्रभारी रहटगांव
Views Today: 2
Total Views: 90

