अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में परिवहन विभाग के दल द्वारा यात्री वाहनों की लगातार जांच की जा रही है और मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन मालिकों पर अर्थ दंड लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को खिरकिया रोड हरदा में निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के दल ने वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 7 यात्री वाहनों व 2 लोडिंग वाहनों पर 6 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया।
Views Today: 4
Total Views: 74

