अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ का महा सदस्यता अभियान 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। आज सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभरोस बसोतिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि हरदा जिले में वर्तमान में 25 हजार सदस्यता हो चुकी है। 15 जनवरी तक भारतीय किसान संघ हरदा जिले में १ लाख ८ हजार सदस्य बनाएगा। समीक्षा बैठक में सभी तहसीलों के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
————————–
114 Views

