फिर बदला मौसम…. सर्द रातों के बीच सुबह कोहरे की झलक

 

अनोखा तीर, हरदा। इस साल शरदऋतु में मौसम का मिजाज एक समान नही है। हर चार-आठ दिन में मौसम की पैतरेंबाजी देखने को मिल रही है। इस बीच कभी गर्म तो कभी सर्द हवाओं की दस्तक लोगों को एक नये अनुभव से रूबरू करा रही है। यही क्रम रहा तो यह बात जोर पकड़ना तय है कि इस बार मौसम की जबजस्त आंखमिचौली देखी है। बुधवार – गुरूवार को शाम के वक्त सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास करा दिया। वहीं रात भी ठंडी रही। इसके अलावा सुबह-सुबह खेत-खलिहान, हाइवे समेत अन्य खुले स्थानों पर कोहरे की झलक दिखाई दी है। हालांकि, कोहरा तड़के ज्यादा देर तक नही रहा। उधर, किसानों के मुताबिक फसलों पर ओस की मौजूदगी से ठंड की रफ्तार मालूम पड़ जाती है। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिन ठंड की यही रफ्तार रहेगी। वहीं शनिवार ३० दिसम्बर से अधिकतम 31 एवं न्यूनतम तापमान 14 रहने के आसार है। इसी तरह गुरूवार को अधिकतम 29 तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज हुआ है। बता दें कि हरदा में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच हो चुका है। मौसम विभाग के अन्य आंकडो के मुताबिक आगे यहां ठंड घटने के आसार है, जो अधिकतम 31 एवं न्यूनतम 18 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।

हवा की रफ्तार बढ़ी

बताना होगा कि इसी सप्ताह की शुरूआत में हवा की रफ्तार कम थी, जो सीधे डबल के आसपास दर्ज हुई है। इससे साफ है कि सर्द हवाओं का दौर जारी है। हालांकि, उसकी गति सामान्य है।

रात में ठंड का डेरा

उधर, पूरी रात ठंड का डेरा रहता है। घर से बाहर या यूं कहें कि खेत-खलिहान में ठहरे लोग इस बात से परिचित हैं। किसानों ने बताया कि इन दिनों खेतों में लगी फसलों को ओस की चादर दिखेगी।

 

आज समेत तीन दिन पहले

गुरूवार — दिन २९ — रात १३

बुधवार — दिन २८ — रात 13

मंगलवार — दिन २८ — रात १२

– शुक्रवार समेत आगे तीन दिन

शुक्रवार — दिन २९ — रात १४

शनिवार — दिन ३१ — रात १४

रविवार — दिन ३१ — रात १६

85 Views

Leave a Reply