शुभ योग में नए साल का आगाज, गुरु होंगे मार्गी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रशांत शर्मा, हरदा। साल 2024 शुरु होने में अभी 4 दिन बाकी हैं। नए साल के शुरु होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बार नया साल बेहद ही शुभ संयोग में शुरू होने वाला है। कुछ ग्रहों के गोचर और मार्गी होने से शुभ संयोग बनेंगे, ऐसे में वर्ष 2024 कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। साल के पहले दिन की शुरुआत गजलक्ष्मी राजयोग में होगी। पंडित गिरधर शर्मा बताते हैं कि देवताओं के गुरु ग्रह बृहस्पति 31 दिसंबर सुबह 7.8 बजे पर वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होने जा रहे हैं। इससे साल के शुरू होने पर गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। 1 जनवरी 2024 का दिन सुख, समृद्धि और धनदायक रहेगा। ऐसे में साल के पहले दिन पूजा-अर्चना करना लोगों के लिए लाभकारी रहेगी। वहीं एक जनवरी को आयुष्मान योग बन रहा है, जो 2 जनवरी को सुबह 4.36 बजे तक रहेगा। आयुष्मान योग में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से जातक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि साल 2024 की शुरुआत भोलेनाथ को समर्पित दिन सोमवार से हो रही है। इसलिए भोलेनाथ की कृपा इस पूरे साल बरसेगी। शर्मा जी बताते हैं कि बुध ग्रह 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में बुध और शुक्र की युति वृश्चिक राशि में हो रही है। जिससे लक्ष्मी नारायण योग बनेगा।

नववर्ष के स्वागत के लिए पिकनिक स्थलों का चयन

वर्ष 2023 की विदाई और साल 2024 के स्वागत की तैयारियां शहर के युवाओं ने अभी से शुरू कर दी हैं। युवा हरदा और हरदा के बाहर के पिकनिक स्पॉट पर धमाल मचाने की तैयारी में जुट गए हैं। वाहनों के साथ ही अन्य सामानों की अग्रिम बुकिंग करा रहे हैं। उनके द्वारा डीजे की धुन पर मस्ती को लेकर पिकनिक स्थलों का चयन किया जा रहा है। शहर के युवा 31 दिसंबर की रात से ही पुराने साल की विदाई व नए वर्ष के स्वागत की मस्ती में डूब जाते हैं।

नए साल पर इन स्थानों पर रहती है भीड़

साल के पहले दिन लोग नर्मदा स्नान कर शिव करुणा धाम आश्रम के दर्शन करना पसंद करते हैं। वहीं लोग सिराली स्थित सांई मंदिर, मकड़ाई, गुप्तेश्वर मंदिर चारुवा, जोगा का किला, अम्बामाई टेकरी ऊंवा और रिद्धनाथ महादेव मंदिर हंडिया जाना पसंद करते हैं।

Views Today: 4

Total Views: 76

Leave a Reply

error: Content is protected !!