यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर का वार्ड क्रमांक 16 है। जहां सड़क पर अव्यवस्था विद्यमान है। जिसके चलते स्थानीय रहवासी तथा राहगिरों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। विशेषकर रात्रि में गाड़ी अनियंत्रित होने का डर रहता है। यही कारण है कि लोग बच्चों को वाहन देने में परहेज करने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 16 में टंकी रोड पर ये हालात लंबे समय से हैं। संबंधित व्यक्ति द्वारा इसे सड़क से दूर भी नही किया जाता है। जबकि ऐसी स्थिति में नियमित देखरेख आवश्यक है। अन्यथा दूसरों को असुविधा लाजमी है। बावजूद उस पर ध्यान देने के बजाय समस्या को जस की तस बनाए रखा है। इस संबंध में लोगों का कहना है कि सड़क किनारे गिट्टी समेत अन्य मटेरियल का ढेर लगा रखा है। जिसका रखरखाव भी नही करते हैं। इसी के चलते अन्य सुविधाओं पर बुरा असर पड़ता है। जिसमें आवागमन और पानी की निकासी शामिल है। वहीं दूसरी ओर यहां व्याप्त समस्या को देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

error: Content is protected !!