युवती ने खाया सल्फास, उपचार के दौरान मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के छीपानेर रोड पर रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सुबह लगभग 7 बजे उसकी मौत हो गई। मृतका का शव का बुधवार सुबह पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छीपानेर रोड पर रहने वाले किरण ढाका की बेटी खुशबू उम्र 21 साल ने सल्फॉस का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात करीब दो बजे के आसपास युवती ने अपनी मां को उल्टियां होने पर बताया कि उसने जहरीली दवाई का सेवन कर लिया है। जिसके बाद उसे परिजनों के द्वारा शहर के निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चला है।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

error: Content is protected !!