अमरजीत का रणजी ट्रॉफी टीम में चयन

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के अमरजीत सिंह का मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में चयन हुआ है। जिले के इतिहास में यह पहले खिलाड़ी हैं जिनका मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम के लिए चयन हुआ है। उनकी उपलब्धि से पूरे जिले के नागरिक हर्षोल्लासित हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव हेमंत गोस्वामी ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कपिल फौजदार और सचिव अनुराग मिश्रा के मार्गदर्शन में हरदा जिला एसोसिएसन के हर सदस्य के सहयोग से अमरजीत का चयन मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम के लिए हुआ है। अमरजीत की इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, कोच मेहमूद कुरैशी, अरुण गुर्जर, राजेश तिवारी, संजय शर्मा, राशिद खान, अनीस खान, योगेश बैरागी, अनुराग करोलिया, सुशील दुबे, विशाल तिवारी एवं समस्त खिलाड़ियों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

148 Views

Leave a Reply