सोच में बदलाव- ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम चारखेड़ा के रामजानकी मंदिर में आज अलग ही नजारा था। ग्रामीणों की भीड़ मंदिर में भजन पाठ करने नहीं, बल्कि रक्तदान करने के लिए उमड़ी थी। आज से पहले ग्रामीण क्षेत्र में इतने व्यापक पैमाने पर कभी रक्तदान नहीं हुआ था, लेकिन आज एक ही दिन में ११७ ग्रामीणों ने रक्तदान कर जीवन बचाने की मुहिम में अपना योगदान दिया। ग्राम पंचायत के सचिव राजेश पाटिल ने बताया कि उन्हें एवं ग्राम के युवाओं को जब यह पता चला कि हरदा के ब्लड बैंक में रक्त की कमी चल रही है। इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया कि ग्राम में ही हम एक शिविर आयोजित कर रक्तदान करेंगे। आज आयोजित इस शिविर में ग्राम के ११७ ग्रामीणों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ राजेश सिसोनिया भी उपस्थित थे।

74 Views

Leave a Reply