अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में संयुक्त कलेक्टर केसी परते व सुश्री रजनी वर्मा ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
318 Views

