संगठन की 100वीं वर्षगांठ….  मानव सेवा में जुटेंगे सेवादल के कार्यकर्ता

schol-ad-1

 

अनोखा तीर, हरदा। देशभक्ति एवं मानव सेवा के कार्यो में तत्पर कांग्रेस सेवादल अपना 100वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसी क्रम में अ.भा कांग्रेस सेवादल की देशभर में सैकड़ों जिला इकाईयां विभिन्न कार्यक्रम के जरिये जनता से सीधे जुड़ने के लिए तैयार है। इस बीच सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की झलक दिखाई देगी, ताकि संगठन के 100 वर्षीय सेवा भावी सफर के इस अहम पड़ाव को यादगार बनाया जा सके। इसी कड़ी में कांग्रेस सेवादल की जिला इकाई संगठन की 100वी वर्षगांव के उपलक्ष्य में चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर चुका है। सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि पहले दिन गुरूवार 28 दिसम्बर को सुबह 11 बजे एलआईजी स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गजनों को भोजन कराया जाएगा। इसके अगले दिन 29 तारीख को शासकीय जिला अस्पताल में मरीजों को फल , ब्रेड और बिस्किट का वितरण किया जाएगा। ३० दिसम्बर को दोपहर 12 बजे मगरधा रोड पर रहने वाले लोगों को गर्म कंबल बांटे जाएंगे। वहीं आखिरी दिन रविवार 31 दिसम्बर को स्थानीय घंटाघर चौक पर ध्वज वंदन कार्यक्रम रखा है। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता, गणमान्य नागरक एवं नवयुवकों की सहभागिता रहेगी। तेनगुरिया ने सभी से उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!