प्रेमशंकर रघुवंशी फाउण्डेशन द्वारा दिए जाएंगे पुरस्कार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रेमशंकर रघुवंशी फाउण्डेशन रन बाय सोशल वेलफेयर सोसायटी हरदा द्वारा फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें प्रथम पुरुस्कार के रूप में कु. अंशिका जैन एवं पंकज गार्गे को २१०० रुपए, द्वितीय पुरुस्कार जितेन्द्र गंदवाने एवं जयदित्य पाटिल को ११०० रुपए एवं तृतीय पुरुस्कार सनफ्लावर स्कूल की छात्रा खुशी अग्रवाल वंशिका दीक्षित को रुपए की राशि प्रदाय की जाएगी। इसके साथ ही काव्यांश मालवीय, कृतिका मालवीय, तरुण यादव को ३५१ रुपए की राशि का सांत्वना पुरुस्कार दिया जाएगा। वहीं कहानी लिखो प्रतियोगिता में प्रथम कव्यांश मालवीय, सोनिया उईके। द्वितीय पुरस्कार चारुल अग्रवाल, निहारिका सोलंकी। तृतीय पुरस्कार कोपल राजपूत, मेहक सिसोदिया। वहीं सांत्वना पुरस्कार नेहापुरी गोस्वामी, शिवानी तिवारी, गायत्री विश्वकर्मा, संजना राजपूत, हिमानी भूमरकर को दिया जाएगा। इसी तरह महिलाओं के लिए भी कहानी लिखो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें प्रथम श्रीमती हंसा विश्नोई, द्वितीय श्रीमती वीणा चौबे, श्रीमती सीमा अग्रवाल रही। तृतीय श्रीमती संध्या गौर, श्रीमती सुधा दुबे रही। वहीं सांत्वना पुरस्कार श्रीमती जया साकल्ले, पुनीता मालवीय, श्रीमती राधिका भैसारे को प्रदान किया जाएगा।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!