अनोखा तीर, हरदा। जनकल्याण की प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि यह यात्रा 27 दिसम्बर को हरदा विकासखण्ड के ग्राम ऊवां से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम काकड़दा व दोपहर 4 बजे साल्याखेड़ी नवीन पहुंचेगी। इसके अलावा संकल्प यात्रा 27 दिसम्बर को ही खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम सांवलखेड़ा से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम कड़ोलाराघौ व दोपहर 4 बजे बाबड़िया पहुंचेगी।
125 Views

