देवास- क्षेत्र में ईंट के भट्टे में किशोरी से मारपीट व जबरन बाल श्रम करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को उसके माता-पिता ने 50 हजार रुपये में बेच दिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला बाल विकास का दल पुलिस बल के साथ पीलिया खाल स्थित भारत प्रजापति के ईंट-भट्टे पर पहुंचा एवं वहां से किशोरी को लेकर सोनकच्छ थाने लाए।
सौदा कर दिया किशोरी का
किशोरी को उसके माता-पिता जिले के हाटपीपल्या थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इन्होंने सोहनदास एवं कविताबाई से किशोरी का सौदा किया था। किशोरी द्वारा इसकी शिकायत वीडियो बनाकर महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी को की गई थी।
पिता ने 50 हजार रुपये में बेचा
किशोरी से पूछने पर उसने बताया कि पिता ने 50 हजार रुपये में बेचा है। मेरे साथ मारपीट की जा रही है, जबरन श्रम करवाया जा रहा है तथा समय पर भोजन भी नहीं दिया जाता है। किशोरी को पीलिया खाल स्थित ईंट भट्टे से लेकर पंचनामा बनाया गया। उसे तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया, जहां से वन स्टाप सेंटर देवास भेज दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है।
Views Today: 2
Total Views: 92

