अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ के प्रांगण में प्रतिदिन एक पौधे का रोपण होता है। इस योजना के तहत लगभग 100 पौधे लगाना है। जिसमें 60 पौधे फलदार एवं छायादार होंगे। आज संस्था में मुख्य अतिथि के रूप में कमला सोनी, राकेश सूरमा, नारायण नामदेव, ऋषि पारे, धर्मेंद्र सिंह चौहान, योगेश चौहान, सुरेश गौर, दिलीप गहलोत, दीपक विश्वकर्मा, दिलीप गहलोत ने शाला प्रांगण में पौधारोपण किया। साथ ही कमला सोनी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के विषय में समझाया। इस दौरान संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत, ललित गौर, आसिफा कुरैशी, रानी कौशल, पूर्वा टाले, अनुपमां गुप्ता उपस्थित रहे।
223 Views

