धार्मिक आयोजन… कथा के दूसरे दिन जमकर झूमे श्रद्धालु

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कथावाचक परमपूज्य आचार्य पं केशवानंद महाराज के मुखारबिंद से जारी भागवत कथा के दूसरे दिन यानि गुरूवार को कथास्थल पर श्रद्धालु जमकर झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन तथा संगीतमय भजन पर उपस्थित श्रोता स्वयं को रोक नही पाए। इस दौरान पूरा पांडाल तालियों के बीच राधे-कृष्णा, राणे-कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा। दरअसल, टिमरनी के वार्ड क्रमांक 2 स्थित इंदिरा कालोनी में शासकीय प्राथमिक शाला के पास लौवंशी परिवार बांकाबैड़ी के तत्वाधान में भव्य संगीतमयी भागवत कथा का आयोजन 20 दिसम्बर से प्रारंभ हो चुका है, जो कि मंगलवार 26 दिसम्बर तक श्रीकृष्ण भक्ति की वर्षा होगी। इससे पहले प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कन्याओं की सहभागिता रही। आयोजक परिवार ने धर्मप्रेमीजनों से कथा श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कथा सुनाई जा रही है।

210 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!