Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपित गिरफ्तार, अन्‍य की तलाश जारी

2 min read
Text Size:

रतलाम/कालूखेड़ा। बाइक पर ब्राउन शुगर ले जाते राजस्थान के एक युवक को कालूखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से बाइक व चालीस ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। उसका साथी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कालूखेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर ब्राउन शुगर ले कर जा रहा है। सूचना पर कालूखेड़ा थाना प्रभारी संतोष चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने ग्राम बागिया में तालाब के पास घेराबंदी कर बाइक से जा रहे आरोपित 25 वर्षीय लियाकत खान पुत्र लाला खान को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास चालीस ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) पाई गई।आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
आरोपित से पूछताछ जारी

प्रारंभिक पूछताछ में उसने उक्त ब्राउन शुगर आरोपित फरदीन खान पुत्र काबिल खान पठान निवासी ग्राम नौगांवा थाना अरनोद से लाना बताया है। फरदीन की तलाश की जा रही है। लियाकत को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह ब्राउन शुगर कहां और किसे देने के लिए ले जा रहा था। फोटो-पुलिस गिरफ्त में आरोपित लियाकत खान।

 

142 Views
What do you think?

Leave a Reply