Skip to content
Thursday, 22 October 2026
धर्म हरदा

सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विप्रजनों के मध्य सामाजिक एकता तथा धर्म प्रचार का पावन उद्देश्य लेकर सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी का संकल्प अनवरत है। इसी क्रम में विप्रजनों के निवास स्थान, प्रतिष्ठान एवं धार्मिक स्थलों पर सोसायटी के तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ जारी है। जिसमें विप्रजन खासकर युवा वर्ग तथा वरिष्ठजनों में इसकी गहरी रूचि है। यही वजह है कि यह अनुष्ठान विप्र एकता का केन्द्र बनता जा रहा है। इस बीच सोसायटी द्वारा आज शनिवार को शहर की रॉयल सिटी कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। यहां पंडित मनोज तिवारी के आग्रह पर धार्मिक श्लोकों की गूंज रहेगी। सोसायटी के अध्यक्ष अधिवक्ता रजनीश शर्मा ने सभी से अनुरोध किया है कि धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विप्र एकता के सहभागी बनें।

284 Views
What do you think?

Leave a Reply