प्रशासन की मैदानी सक्रियता से बढ़ा मतदान प्रतिशत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधान सभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत संपन्न मतदान में अपेक्षाकृत परिणम मिले हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने तमाम जतन करने के साथ ही नए-नए नवाचार भी किए। जिससे मतदाताओं में जन-जागरूकता का संचार हुआ। यही कारण है कि मतदाताओं के बीच संवैधानिक व्यवस्था में सहभागी बनने का उत्साह भी दिखा। फलस्वरूप इस विधानसभा चुनाव में वर्ष 2018 की तुलना में मतदान बढ़ा है। साथ ही एक कारण यह भी रहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य स्तर के औसत मतदान से जिन केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत काफी कम था, उन पर इस बार विशेष फोकस रहा। जिसके चलते उन सभी केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में ऐसे कुल 58 केन्द्र थे। जहां निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम में संलग्न कर्मचारी सक्रिय रहे। बता दें कि पिछले चुनाव में कम मतदान वाले 58 केन्द्रों में हरदा विधानसभा के 43 तथा टिमरनी विधानसभा के 15 मतदान केन्द्र शामिल थे।

गतिविधियां एवं नवाचार  

विधानसभा निर्वाचन २०२३ में अधिक से अधिक मतदान की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। वहीं जमीनी स्तर पर उसके बेहतर क्रियान्वयन की रूपरेख तैयार की थी। जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मतदान बढ़ाने के उद्देश्य से जहां मतदाताओं को प्रेरित करने का काम किया। साथ ही अनेक गतिविधियां एवं नवाचार भी कि ए गए। ताकि लोग मतदान का महत्व समझ सकें।

यह भी किया सुनिश्चित

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के अलावा केन्द्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं के लिए सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम किया था। दिव्यांगजनों के लिए जहां ट्राय सायकल तथा वालेंटियर्स लगे हुए थे। केन्द्रों पर बैठक व्यवस्था एवं पर्याप्त छाया का भी ध्यान रखा गया। वहीं आदर्श मतदान केंद्रो पर बच्चों के लिए खिलौने समेत अन्य व्यवस्थायें की थी। वहीं कई मतदान केंद्रो पर मतदाताओं को केंद्र तक लाने व वापस छोड़कर आने के लिए पिक एंड ड्राप सुविधा के तहत वाहन चलाए गए थे।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

error: Content is protected !!