आयकर विभाग को पूर्व आइएएस जोशी दंपती की संपत्ति का फिर मूल्यांकन करने के निर्देश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- पूर्व आइएएस दंपती अरविन्द जोशी व टीनू जोशी के यहां आयकर छापे के बाद अब आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने बड़ा निर्णय दिया है। न्यायाधिकरण ने उनकी संपत्ति का फिर से मूल्यांकन करने के लिए आयकर विभाग को निर्देश दिए हैं।

अरविंद जोशी के निधन के 20 माह बाद निर्णय

आइटीएटी का यह निर्णय अरविंद जोशी के निधन के लगभग 20 माह बाद आया है। अरविंद जोशी ने यहां अपील कर नैसर्गिक न्याय के अंतर्गत फिर से संपत्ति का मूल्यांकन करने को कहा था। छापे में जोशी दंपती के यहां कथित तौर पर 360 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति मिली थी। इसके बाद राज्य सरकार ने दोनों को बर्खास्त कर जांच बैठा दी थी। न्याधिकरण के निर्णय को लेकर टीनू जोशी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, परिवार के अन्य लोग इसे सामान्य बता रहे हैं।

न्यायाधिकरण ने जताई नाराजगी

न्यायाधिकरण ने इस मामले में सुनवाई में आयकर आयुक्त की तरफ से ठीक से पक्ष नहीं आने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। न्याधिकरण ने कहा है कि सुनवाई में विभाग का पक्ष रखने के लिए कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हो रहा था। 25 बार स्थगन विभाग लिया गया। ऐसे में जोशी दंपती की संपत्ति का आयकर विभाग द्वारा पूर्व में किए गए मूल्यांकन को रद कर इसे नए सिरे से किया जाना चाहिए।
दोनों अधिकारियों को बर्खास्त किया था
बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के आरोप में राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को बर्खास्त कर उनकी संपत्ति राजसात करने के निर्देश दिए थे। लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना ने भी इस मामले में जोशी दंपती के विरुद्ध प्रकरण कायम किया था, जिसमें चालान भी न्यायालय में पेश हो चुका है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध किए जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने भी प्रकरण कायम किया था। वर्ष 2021 में ईडी ने उनकी 1.2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी।

Views Today: 2

Total Views: 330

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!