Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

हाईवे पर कार सवारों से लूट

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। मिलानपुर टोल प्लाजा के पास बीती रात दो कार सवारों को लूट लिया गया। लुटेरों ने उनके साथ मारपीट भी की। ये कार सवार जयपुर से हैदराबाद जा रहे थे। पिटाई में घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात करीब तीन बजे जयपुर से कार से हैदराबाद जा रहे अंकित अग्रवाल अपने साथी रितेश सोनी के साथ मिलानपुर टोल प्लाजा के कुछ आगे कार रोककर आराम करने के लिए रुके थे। इसी बीच तीन से चार की संख्या में आए बदमाशो ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद कार के पास पहुंचे बदमाशों ने चाकू की नोक पर दोनों कार सवारों से मारपीट शुरु कर दी। बदमाशों ने रितेश और अंकित के पास रखी नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली। बदमाशो ने रितेश के साथ जमकर मारपीट भी की। जिसमे रितेश को चेहरे पर चोट आई है। लूट का शिकार हुए अंकित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने तीन बजे रात से पुलिस को काल करना शुरू किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। काल करने के बाद ६ बजे पुलिस पहुंची। जिसके बाद घायल रितेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैतूल बाजार पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया की उन्हे भी लूट की सूचना मिली है। जिसकी वे तस्दीक कर रही है। जबकि बैतूल बाजार थाना प्रभारी बबिता उईके ने बताया कि घटना को लेकर मौके पर पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। इस मामले में लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

242 Views
What do you think?

Leave a Reply